Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडराज्यस्पेशल

अल्मोड़ा में सात हजार महिलाएं बनेंगी लखपति, सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति दीदी योजना

सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति दीदी योजना के तहत जल्द ही अल्मोड़ा जिले में सात हजार महिलाओं को इसका फायदा होने वाला हैं। ग्राम्य विकास विभाग ने महिलाओं का चयन कर उन्हें आर्थिक रुप से सशक्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए जिले को सात हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। चयनित महिलाओं की वर्षिक आय बढ़ाने के लिए विभाग उन्हें ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और उत्पादों की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक के ऋण बिना ब्याज के दिए जायेगा। ताकुला, ताड़ीखेत, धौलादेवी, भिकियासैण, भैसियाछाना, स्याल्दे, हवालबाग ब्लाक में सबसे अधिक महिलाओं को चिंहित किया गया हैं। अभी इनकी वार्षिक आय 25 से 60 हजार रुपए ही हैं। लखपति दीदी के लिए जिले के विभिन्न ब्लाको का आय के आधार परिवारों का सर्वे किया गया। 11 ब्लाको में कुल 24232 परिवार हैं। जिनमें से 5572 परिवार 25 हजार से कम वार्षिक आय वाले हैं। 25 से 60 हजार आय वाले 13672 व 61 हजार से एक लाख तक वर्षिक आय वाले कुल 3255 परिवार हैं। सरकार की तरफ से चलाया जा रहा लखपति दीदी योजना में कार्य भी शुरु कर दिया गया है। जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *