Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडराज्यस्पेशल

फूलों की घाटी यात्रा : खराब मौसम के चलते रोके गए 160 यात्री

तीसरे दिन शुक्रवार को फूलों की घाटी यात्रा सुचारू हो गई है। जिसके बाद घांघरिया में रोके गए 160 पर्यटकों घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। गौरतलब हो कि बुधवार को फूलों की घाटी मार्ग बरसाती नाले के उफान पर आने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां पुल भी बह गया था। गुरुवार को फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क जाने वाले मार्ग में घूसा गदेरे पर अस्थायी पुलिया का निर्माण करने के साथ ही क्षतिग्रस्त मार्ग की भी मरम्मत कर दी गई थी। जिसके बाद शुक्रवार तड़के पुलिया को फिट कर पर्यटकों को घाटी के लिए रवाना किया गया। बताया कि वन विभाग की एक टीम को रेकी के लिए फूलों की घाटी भेजा गया था, जो अब लौट आई है। घाटी में स्थिति सामान्य है। विदित हो कि इस सीजन में अब तक 4500 पर्यटक घाटी की सैर कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *