Saturday, April 27, 2024
राष्ट्रीयस्पेशल

गूगल के डूडल में देविका रामचंद्रन की खास पेंटिंग, गूगल ने मलयालम साहित्यकार बालमणि अम्मा की 113वीं जयंती पर ऐसे किया याद

जब भी किसी की जयंती या पुण्यतिथि आती है तो गूगल अपने ख़ास अंदाज में उसे सेलिब्रेट करता है। आज भी गूगल खोलते ही आप सभी को एक अम्मा का डूडल नजर आ रहा होगा। यह महिला मलयालम साहित्यकार बालमणि अम्मा है। आज गूगल बालमणि अम्मा के 113वें जन्मदिन पर उन्हें डूडल के जरिये श्रद्धांजलि दे रहा है। इस कड़ी में गूगल ने आज का अपना डूडल उन्हें समपर्ति किया है। गूगल ने खास अंदाज में उनकी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो एक घर के बाहर कुछ लिखते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि डूडल की इस पेंटिंग को केरल की आर्टिस्ट देविका रामचंद्रन ने बनाया है। बालमणि अम्मा मलयालम साहित्य की दादी के नाम से बेहद मशहूर हैं। बालमणि अम्मा का जन्म केरल के त्रिशूल जिले में हुआ था। अम्मा ने अपने साहित्य के कामों के लिए कई पुरस्कार भी पाएं हैं। उन्हें मिले सम्मान में पद्म विभूषण भी शामिल है। अम्मा की पहली कविता कोप्पुकाई, 1930 में प्रकाशित हुई थी। कवि भले ही इस दुनिया से चले जाते हैं लेकिन अपनी कविताओं को दुनिया के लिए छोड़कर हमेशा के लिए अमर हो जाते है। उनकी कविताओं को याद किया जाता है। बालमणि अम्मा के करीबन 20 से ज्यादा गद्य, अनुपाद प्रकाशित हुए हैं। बच्चों और पोते-पोतियों के लिए उनका प्रेम उनके द्वारा लिखी गई कविताओं में झलकता है। इसलिए उन्हें कविता की मां और दादी की उपाधि दी गयी है। 2004 में अम्मा का निधन हुआ था और पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *