Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्पेशल

मानसून ने बढ़ाई आफत, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें बंद

उत्तराखंड़ में मानसून ने आफत बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर रात हुई बारिश के बाद मलबा आने से तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित करीबन दो सौ सड़कें बंद हो गई हैं। जिनमें 14 स्टेट सड़कें, तीन मुख्य जिला मार्ग, 11 अन्य जिला मार्ग, 61 ग्रामीण सड़कें और 108 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए हुए हैं। चमोली में बद्रीनाथ हाईवे, लामबगड़ा, बेनकुली, अनिमठ स्थानों पर मालवा गिरने से कई मार्ग बंद हो गए हैं। हाल ये है कि एनएच और बीआरओ की मशीने यहां मालवा हटाने का कार्य कर रही है। हाईवे बंद होने से यात्रियों और वाहनों की कतार लगी है। बता दें कि रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आज भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी हैं। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा के साथ भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश चल रही थी। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां नाले उफान पर हैं। उधर उत्तरकाशी जिले में एक सप्ताह से रुक रुक कर वर्षा हो रही हैं। ऐसे में भागीरथी, यमुना और टौंस नदीयां भी उफान पर है। यमुना और टौंस नदी ने चेतावनी का स्तर लगभग पार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *