Monday, April 29, 2024
IPL 2022राज्यराष्ट्रीय

जानिए आईपीएल अंक तालिका पर कौन सी टीमें किस स्थान पर, किस टीम ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई

आईपीएल-2022 की अंकतालिका के अनुसार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं आईपीएल में प्लेऑफ क्वालिफाई करने वाली सबसे पहली टीम गुजरात टाइटंस बन गई है। मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मिली जीत से गुजरात टाइटंस की टीम ने अपनी जगह सबसे पहले स्थान पर बना ली हैं। हालांकि लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केवल एक मैच और जीतने की जरुरत है। अंकतालिका में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमों के पास क्वालिफायर-1 के जरिये सीधे फाइनल में प्रवेश करने का विकल्प रहता है।

  आइये जानते हैं कि आईपीएल-2022 में कौन सी टीम किस स्थान पर बनी हुई है

  • सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीताने वाली टीम मुंबई इंडियंस इस बार सबसे खराब प्रदर्शन कर अंक तालिका में सबसे नीचे यानि 10वें स्थान पर है।

जबकि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में चार बार जीत दर्ज कर चुकी है लेकिन इस बार वह भी खराब प्रदर्शन के चलते अंक तालिका में सबसे नीचे 9वें स्थान पर हैं।

  • वहीं पंजाब किंग्स 8वें स्थान, कोलकाता नाइट राइडर्स 7वें, सनराइज हैदराबाद 6, दिल्ली कैपिटल्स 5, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4वें, और राजिस्थान रॉयल 3 स्थान पर बनी हुई हैं।
  • जबकि आईपीएल-2022 में दो नई टीम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहली बार प्रदर्शन किया है। और पहली ही पारी में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले और दुसरे स्थान पर जगह बनाई है। गुजरात टाइटंस पहले स्थान पर जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

 

हांलाकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ और राजस्थान की दावेदारी सबसे मजबूत दिख रही है। चौथे स्थान के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। इसमें बैंगलुरु के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकत्ता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स शामिल हैं। बैंगलुरू की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले दोनों मैच जीतने होंगे। बता दें कि आईपीएल-2022 में अबतक 57 मैच खेले जा चुके हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *