कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने किया अपना नामांकन दाखिल
चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार गई निर्मला गहतोड़ी ने आज बुधवार को नामांकन दाखिल किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। अब उपचुनाव को लेकर प्रचार की जंग छिड़ेगी। भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जल्द केंद्र और प्रदेश के सियासी दिग्गज प्रचार में उतरेंगे। दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चम्पावत सीट के लिए नामांकन किया था। वहीं मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। वहीं अब तक भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने ही दाखिल किया है