Saturday, April 27, 2024
उत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरी गढ़वालराज्य

तेजी से बढ़ रही जंगलों में आग, करोड़ों की वन सम्पति का नुकसान, वन्यजीवों के लिए बढ़ा रहा खतरा

उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। जंगलों में तेजी से फैल रही आग को देखते हुए एक बार फिर से वर्ष 2021 की घटना याद आ गयी। जब आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार को केन्द्र सरकार की मदद लेनी पड़ी थी। केवल इतना ही नहीं उस वक्त हेलीकॉप्टर के जरिये जंगलों की आग पर काबू पाया गया था। अप्रैल माह से ही जंगलों में आग की घटनायें तेजी से बढ़ रही हैं। एक सवाल सभी के मन में आ रहा होगा, क्या एक बार फिर से इतिहास खुद को दोहराएगा। हालांकि शासन और प्रशासन इसको लेकर अलर्ट नजर आ रहा है। इससे लाखों-करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ ही वन्यजीवों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। प्रदेश में 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन में अब तक 313 से ज्यादा  वनाग्नि की घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं। बता दें कि बीते वर्ष 2021 में उत्तराखंड में बीते 12 वर्षों में सर्वाधिक 2813 वनाग्नि की घटनाएं दर्ज की गईं थीं। तब वनों की आग पर काबू पाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों को मोर्चे पर उतारना पड़ा था। जिसमें 3943.88 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *