Monday, April 29, 2024
उत्तराखंड

यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही तीव्रता

देहरादून- उत्तराखण्ड के यमुनोत्री घाटी में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के ये झटके शाम 4.52 बजे महसूस किये गये। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर निकले। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। बडकोट यमुनोत्री घाटी के अलावा पुरोला में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोग घरों से बाहर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। हालांकि लोगों को कहना है कि भूकंप भले ही क्षणिक भर का था, लेकिन झटके बहुत तेज महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमान पर 4.1 रही। शाम को महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद यहां लोग डरे हुए हैं। उत्तरकाशी में पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ऐसे में भूकंप के झटके दोबारा महसूस करने पर यहां लोग भयभीत हैं। यमुनोत्रीधाम व खरशाली तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद यहां लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *