Sunday, April 28, 2024
राष्ट्रीय

ट्रांस हिमालय की कठिन यात्रा पर निकलीं बछेंद्री पाल, 12 उम्रदराज महिलाओं का दल दिल्ली से रवाना

भारत की 12 उम्रदराज महिलाएं आज विश्व महिला दिवस के मौके पर ट्रांस हिमालय की चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकल गईं हैं। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज दिल्ली से महिलाओं के जत्थे को रवाना किया गया। इस दल का नेतृत्व भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल कर रही हैं। इस दल में शामिल सभी महिलाएं 50 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र की हैं। 68 वर्षीय बछेंद्री के साथ 12 महिलाएं 18,300 फीट तक ऊंचे 37 कठिन पहाड़ी दर्रों को फतह करेंगी। म्यांमार सीमा स्थित पंगासु दर्रे से पांच महीने की यह यात्रा शुरू होगी। अरुणाचल प्रदेश से यात्रा शुरू कर यह टीम असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नेपाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख होते हुए कश्मीर पहुंचेगी। फिट इंडिया के तहत खेल व युवा मंत्रालय और टाटा स्टील फाउंडेशन इस यात्रा को फंड कर रहे हैं। यह यात्रा करगिल में टाइगर हिल की 16,608 फीट की चोटी पर संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *