Monday, April 29, 2024
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव

Uttarakhand Exit poll 2022: राजनीतिक दलों के माथे पर चिंता की लकीरें, कोई भाजपा तो कोई कांग्रेस की बना रहा सरकार

बीते दिन आये तमाम सर्वे एजेंसीज और न्यूज चैनलस् के एग्जिट पोल ने उत्तराखण्ड के तस्वीर सुलझाने के बजाय और उलझाकर रख दी है। कुछ एग्जिट पोल सूबे में कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं तो कुछ ने भाजपा की सरकार बनाने का अनुमान लगाया है। ऐसे में उत्तराखण्ड में आखिर किसकी सरकार बनेगी ये कहना और मुश्किल हो गया है। जबकि राजनीतिक पंडित 7 मार्च को एग्जिट पोल से स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद लगाये थे। एबीपी सी वोटर्स के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। जबकि इंडिया टुडे माय एक्सेस का अनुमान है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। एबीपी सी वोटर्स के एक्ज़िट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 32 से 38 और भारतीय जनता पार्टी को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में तीन से सात सीटें आ सकती हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माय के मुताबिक बीजेपी को 36 से 46 और कांग्रेस को 20 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। इस एक्ज़िट पोल के मुताबिक बीएसपी को दो से चार सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में दो से पांच सीटें जाने का अनुमान है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में उतरी है। टाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल में उत्तराखंड के भीतर हंग असेंबली की स्थिति बनने का अनुमान है। पोल में बीजेपी को 37 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं जो बहुमत के आंकड़े से 2 ज्यादा है। कांग्रेस को 31 सीटें मिलेंगी, ऐसा अनुमान लगाया गया है। न्यूज़ 24 और टुडेज़ चाणक्य के पोल के मुताबिक उत्तराखंड में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। न्यूज़ 24 और टुडेज़ चाणक्य के मुताबिक एग्जिट पोल में बीजेपी को 43 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। पोल में कांग्रेस को 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं। वहीं जय भारत टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 40 सीटें, भाजपा को 24, बसपा को 3, यूकेडी 1, 1 निर्दलीय और एक सीट अन्य के खाते में जाती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *