Monday, April 29, 2024
देहरादूनराजनीतिराज्य

विधायक विनोद चमोली ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल, ये कही बात

राजधानी देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम देहरादून के पूर्व मेयर और धर्मपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक विनोद चमोली का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्मार्ट सिटी के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होने काम की धीमी गति पर चिंता जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट काफी बड़ा है। मौजूदा मेयर और स्थानीय विधायक भी अपने स्तर से कार्यों में तेजी लाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आधिकारिक स्तर पर कार्य नहीं हो रहे हैं। यदि अधिकारी सही से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते तो शायद अबतक स्मार्ट सिटी का कार्य पूरा हो सकता था। आपको बता दें कि दून में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों पिछले कई सालों से चल रहे हैं। लेकिन अभी तक कार्यों को पूरा नहीं किया गया है। जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *