Monday, April 29, 2024
क्राइमराज्यराष्ट्रीय

आतंकियों को खुफिया जानकारी देने के आरोप में सर्विस मेडल से सम्मानित आईपीएस अरविन्द नेगी गिरफ्तार

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को खुफिया जानकारी देने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने हिमाचल प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अरविन्द दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। 2011 बैच के पास आउट आईपीएस अरविन्द दिग्विजय नेगी को गैलेंट्री मैडल से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही हुर्रियत टेरर फंडिंग मामले की जांच के बाद सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल से भी नवाजा जा चुका है। आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। भारतीय खुफिया एजेंसी के खुफिया दस्तावेजों के लीक होने के बाद नवंबर में एनआईए ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में उनके आवास पर छापे मारी की थी। इस मामले में एनआईए ने 6 नवंबर 2021 को केस दर्ज करवा दिया था। इसके बाद एनआईए 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए की जांच के दौरान अरविंद नेगी की भूमिका संदिग्ध पाई गयी थी। जिसके बाद जांच में पाया गया की उन्होंने लश्कर-ऐ-तैयबा के आतंकी को गुप्त खुफिया दस्तावेज दिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *