-आकांक्षा थापा
सोमवार को छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा आरक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए… इस बार की भर्ती में कुछ अलग देखने को मिला है, राज्य में पहली बार पुलिस विभाग में थर्ड जेंडर का आरक्षक के रूप में चयन हुआ है।प्रदेश में पुलिस आरक्षक के रूप में कुल 395 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.. जिसमे रायपुर रेंज में 315 पुरुष, 71 महिला और 15 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसके अलावा 1 सहायक आरक्षक, 27 होमगार्ड, आरक्षक ट्रेड में 46 चालक और 19 ट्रेड आरक्षक भी चयनित किए गए हैं।
थर्ड जेंडर समुदायिक के लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार और गृह विभाग को धन्यवाद् ज्ञापित किया है। वहीँ अध्यक्ष विद्या राजपूत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है। किन्नर समाज और मितवा समिति ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जिनका हर रूप में सहयोग रहा..
भारत में केवल छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य नहीं है जहाँ पुलिस में किन्नरों की भर्ती हुई है .. बल्कि देश की पहली ट्रांसजेंडर पुलिसकर्मी के रूप में वर्ष 2015 में तमिलनाडु के चेन्नई में पृथिका यशिनी का चयन हुआ था। इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात पुलिस में भी ट्रांसजेंडर पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। इसी वर्ष जनवरी में बिहार सरकार ने भी पुलिस में किन्नरों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है।