Wednesday, May 14, 2025
उत्तराखंड

तीन दिन उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क, मैदानी इलाकों में छाएगा कोहरा

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले तीन दिन हुई बारिश और बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। हालांकि अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है और पहाड़ों में पाला पड़ने से दिक्कतें हो सकती है। तापमान में तेजी से गिरावट की आशंका है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ हो गया है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश होने आसार हैं। जबकि मैदानी क्षेत्र में घना कोहरा छानी के आशंका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *