आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण ने फिर से थामा बीजेपी का दामन
आम आदमी पार्टी को फिर से एक बड़ा झटका लगा है वो भी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण ने भाजपा का दमन फिर से पकड़ लिया है। कुछ महीने पहले ही आम आदमी में शामिल हुए थे। कपरवाण जी चमोली भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी एवं विधायक बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट जी की उपस्थिति में एक बार फिर अपने मातृ संगठन बीजेपी में शामिल चमोली जनपद के पूर्व वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद कपरवान जी को घर वापसी में पुष्प गुच्छ अर्पण किये। राज्य सभा सांसद व भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेश बंसल ने उन्हें भाजपा का पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आपको बता दें कि विनोद कपरवाण ने अपने साथियों के साथ दिल्ली में आप का दामन थामा था। उन्हें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सदस्यता ग्रहण करवाई थी। विनोद कपरवाण ने 30 सालों तक बीजेपी में काम किया।