उत्तराखंड में भी केजरीवाल, 1 फरवरी से शुरू होगा आप का अभियान
उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में नया अभियान शुरू करने जा रही है…आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान के साथ साथ अब पूरे प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों में उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान शुरू करने जा रही है…ये अभियान 1 फरवरी से शुरू होगा…आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी है…उनका कहना है कि आप प्रदेश की सभी विधानसभाओं में उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान शुरू करने जा रही है…
इस अभियान में 70 वीडियो वैन के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में आखिर प्रदेश किन समस्याओं से जूझ रहा है और उसका आखिर क्या समाधान है ये बताया जाएगा…इस अभियान की शुरूआत पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे…आम आदमी पार्टी का ये अभियान 45 दिनों तक चलेगा…इस अभियान में वीडियो वैन के साथ मीटिंग और लोगों के साथ जनसंवाद भी किया जाएगा…इस अभियान के तहत 6500 जनसभाएं करने का लक्ष्य रखा गया है…इस अभियान से आप पार्टी खुद को 2022 के चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं…