उत्तराखंड मित्र पुलिस की बदलेगी सूरत – होगी Smart पुलिस
नये मुखिया , नया संकल्प और नये तेवर के साथ उत्तराखंड मित्र पुलिस अब अलग अन्दाज मे जनता के लिये काम करेगी। हाई लेवल की मन्त्रना के बाद डी जी पी अशोक कुमार ने कई बदलाव के संकेत दिये है । राज्य में अब पुलिस को जल्द ही इनसास रायफल से लैस करने की तैयारी है। यानि कि एसएलआर यानि कि सेल्फ लोडिंग रायफल जैसे पुराने आर्म से निजात मिल जायेगी और पुलिस को रायफल के स्थान पर शार्ट रेंज वेपन दिए जाएंगे।

आपको बता दे कि राज्य पुलिस पहले थ्री नॉट थ्री रायफल का इस्तेमाल करती थी। इसके बाद इन्हें एसएलआर दी गई। लेकिन अब इन्हें इनसास से लैस करने की तैयारी है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इससे जवानों का थोड़ा लोड कम होगा। यह एसएलआर से भी हल्की है। सिटी पुलिस को अधिक स्मार्ट बनाने के लिए इन्हें रायफल वापस लेकर शार्ट रेंज वेपन दिए जाएंगे। साथ ही पीएसी की कांबेट ड्रेस भी बदली जाएगी। यह पेरोमिलिट्री की तरह ही होगी, लेकिन इसका रंग खाकी होगा। पीएसी की प्रत्येक कंपनी को तीन मिनी बस व तीन मिनी ट्रक देना भी प्रस्तावित किया गया है।

सिटी पेट्रोल के लिए मिलेंगे 100 वाहन
प्रदेश में इस समय सिटी पुलिस यातायात सुचारू रखने में अहम भूमिका निभा रही है। अब इन्हें हाइवे पेट्रोलिंग की भी जिम्मेदारी देने की तैयारी है। इसके लिए पुलिस विभाग 100 नए स्कॉर्पियों वाहन खरीदना चाहता है, ताकि उसका रिस्पांस टाइम बढ़ सके। इससे कहीं भी आपात स्थिति में तुरंत पहुंचा जा सकेगा।प्रदेश में अभी तक डीजीपी पुलिस कर्मियों को अच्छे कार्यों के लिए इनाम देने की घोषणा करते हैं। डीजीपी को केवल 20 हजार रुपये तक के इनाम की घोषणा करने का अधिकार है। हालांकि, यह भी देखने में आया है कि बजट में व्यवस्था न होने के कारण यह इनाम नहीं बंट पाता है। अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर डी जी पी एक लाख रुपये तक के इनाम दे सकेंगे। इसके लिए अलग खाता खोला जाएगा। इसके लिए सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

उत्तराखंड पुलिस में होने वाले कई बदलाव –
1. पुलिस की mobility में गुणात्मक परिवर्तन किया जाएगा, जिससे किसी भी घटना में पुलिस का रिसपाॅन्स टाईम बेहतर हो।।
2. सिटी पेट्रोल और हाइवे पेट्रोल कार की संख्या में 100 स्कोर्पियो वाहनों की वृद्धि की जाएगी। ।
3. पीएसी के वाहन जो जर्जर हालत में हैं उन्हें हटाकर नए वाहन लिए जाएंगे..वाहनों को पहाड़ों के अनुरूप modify कर उन्हें स्मार्ट लुक दिया जाएगा।।
4. स्मार्ट यूनिफाॅर्म की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। पीएसी की combat यूनिफार्म पर भी कार्य होगा।
5. E-Beat book सिस्टम लागू किया जाएगा।

