Tuesday, June 23, 2026
उत्तराखंड

तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर चार ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

नगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर डटे निहंगों में से दो और निहंग नीचे उतर आए हैं। नीचे उतरे दो निहंगों में से एक की पहचान परमवीर सिंह (33 वर्ष), निवासी ग्राम मलकपुर, जिला रूपनगर (रूपड़), पंजाब और दूसरे की जगनदीप के रूप में हुई है। एक निहंग कल ही उतर गया है। तीन निहंगों के उतरने के बाद अब गुरुद्वारे के अंदर चार निहंग मौजूद हैं। नगरासू गुरुद्वारे में शनिवार शाम से शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा रविवार शाम करीब 27 घंटे बाद कुछ हद तक शांत हुआ था। इस दौरान जिला प्रशासन और निहंगों के बीच तीन दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े हुए थे। रविवार शाम प्रशासन की ओर से दोबारा बातचीत किए जाने के बाद बंधक बनाए गए सेवादार नवतेज सिंह को भी रिहा कर दिया गया था। इसके अलावा एक निहंग भी नीचे उतर आए। अब सोमवार को एक और निहंग परमवीर सिंह और जगनदीप के नीचे आने के बाद गुरुद्वारे के भीतर मौजूद निहंगों की संख्या घटकर चार रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *