Thursday, May 16, 2024
राष्ट्रीय

सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिली थी धमकी

राजस्थान में सत्ता परिर्वतन होते ही बदमाशों ने एक बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया है। जयपुर में बदमाशों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखेदव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने सुखदेव सिंह के गनर को भी गोली मारी। हालांकि, दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुखदेव सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने आवास पर थे, तभी अज्ञात बदमाश आए उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया ये भी जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा से सुखदेव सिंह को पहले धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद सुखदेव ने जयपुर पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी हैं। इस घटना के बाद जयपुर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं और बदमाशों की पहचान की जा रही है। आपको बता दें कि सुखदेव सिंह पहले राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे, लेकिन मतभेद होने के बाद उन्होंने अपना अलग संगठन बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *