Wednesday, May 8, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

पेरेंट्स बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, इस महीने होगी डिलीवरी

बॉलीवुड की फेमस जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा का विषय कुछ ओर है, दोनों ने अपने जॉइंट अकांउट से खुशखबरी दी कि हम पेरेंट्स बनने वाले हैं। साथ की बताया है कि दीपिका की डिलवरी सिंतबर में होगी। दीपिका-रणवीर शादी 2018 में हुई थी, शादी के 6 साल बाद जोड़ी ने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दी हैं।

दोनों ने जॉइंट अकांउट पर पोस्टर जारी कर अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की। यह खबर सुनने के बाद यूजर्स दोनों के लिए बेहद खुश हैं और यूजर्स ने जोड़ी को बधाई देना भी शुरु कर दिया है।

बता दें दीपिका की प्रेगनेंसी की खबर काफी दिनों से चर्चा में थी। बाफ्टा आवर्ड्स 2024 में जब दीपिका को साड़ी लुक में देखा गया तो फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया था। इसमे वो अपना बेबी बंप छिपाती हुई नज़र आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *