राष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर आज देहरादून के परेड ग्राउंड में बालक एवं बालिका निकेतन के बच्चों द्वारा खेल- कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्या अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य रही। इस कार्यक्रम में बच्चों के कई खेल कूद में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी बच्चों के साथ रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में भाग लिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश के सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। साथ ही बाल दिवस के मौके पर आयोजित इस ख़ास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इन कार्यकर्मों के जरिये महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग, महिला कल्याण और स्पोर्ट्स विभाग ने मिलकर बच्चों को खेल कूद के प्रति प्रेरित करने की एक पहल की है।
भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म हुआ था। जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और उन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। बच्चों से प्यार के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस पर तौर पर मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य कहते थे। बता दें कि साल 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद चाचा नेहरू की जयंती के दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाएं जाने का फैसला लिया गया।