Saturday, July 27, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्री

2023 ऑस्कर विनिंग तेलुगु फिल्म RRR को प्रियंका चोपड़ा ने कहा ‘तमिल फिल्म’, इंटरव्यूवर को सही करते समय हुई गलती

तेलुगु फिल्म आरआरआर ने इस साल  ऑडियंस का खासा ध्यान आकर्षित किया। इसके ऑस्कर विनिंग सॉंन्ग नाटू-नाटू पर दर्शकों और मूवी स्टार्स ने भी काफी रील्स बनाईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म की फैन रही हैं। लॉस एंजेल्स में जब फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, तब भी वह शामिल हुई थीं। प्रियंका ने फिल्म की तारीफ भी की थी। बाद में, सोशल मीडिया पर एसएस राजामौली और एमएम केरावनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, मैं इस अविश्वसनीय भारतीय फिल्म की यात्रा में योगदान देने के लिए क्या कर सकती हूं। शुभकामनाएं और बधाई

लेकिन हाल ही में प्रियंका ने मूवी को लेकर गलती से ऐसी बात कह दी जिस पर फैंस तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका ने अमेरिकन एक्टर और पॉडकास्टर डैक्स शेपर्ड के साथ आर्मचेयर एक्सपर्ट पॉडकास्ट के दौरान आरआरआर को तमिल फिल्म कह दिया। बड़ी बात यह है कि प्रियंका पॉडकास्टर को सही कर रहीं थी, जो आरआरआर को एक बॉलीवुड फिल्म कह रहे थे।डैक्स ने बॉलीवुड की तारीफ करते हुए कहा था कि बॉलीवुड अविश्वसनीय तरीके से विकसित हुआ है। आपके पास मुख्यधारा की बड़ी फिल्में, प्रेम कहानी और डांस है। इसी के साथ जब डैक्स ने आरआरआर का जिक्र किया तो प्रियंका ने उन्हें सही करते हुए कहा कि यह तमिल फिल्म है।

यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने यह कहा। इसके बाद भी एक्ट्रेस ने आरआरआर को तमिल फिल्म कहते हुए कहा, “यह बड़ी, मेगा, ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म…एवेंजर्स की तरह है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *