Friday, May 17, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड में तय हुई वाहनों की नई स्पीड, नई स्पीड से गफलत में फंसे वाहन चालक

उत्तराखंड में दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों की स्पीड तय कर दी है। शुरूआत देहरादून संभागीय परिवहन के अंतर्गत आने वाले जिलों से की गई है। जिसके तहत दोपहिया वाहनों की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा तय की गई है। इसी प्रकार कार की 45 किमी प्रति घंटा तय की गई है और बड़े वाहनों की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा की गई है।
परिवहन विभाग ने वाहनों की रफ्तार के मानक तो तय कर दिये गये लेकिन इससे लोग गफलत में पड़ गये। क्योंकि केंद्र के गति मानक इससे अलग हैं। केन्द्र के मानकों के मुताबिक दोपहिया की रफ्तार 60 से 80 है, चौपहिया की 60 से 120 और तिपहिया की 50 किमी है। लिहाजा अब परिवहन विभाग द्वारा तय गति के मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। वाहनों की रफ्तार इतनी कम कर दी गई है कि पर्वतीय क्षेत्रों में इस गति से इनका चढऩा भी मुश्किल है।
इस बीच कई स्थानों पर जब वाहनों के चालन हुये तो उनकी स्पीड केंद्र के मानकों के हिसाब से थी मगर उत्तराखंड परिवहन के मानक स्पीड के मामले में कम है इस लिहाज से वाहनों का चालान काट दिया गया। अब इस स्पीड को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसके बाद परिवहन विभाग ने भी गति संबंधी नये मानकों की समीक्षा करने का फैसला लिया है। यानी कुछ समय बाद उत्तराखंड में फिर से वाहनों की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *