Tuesday, September 26, 2023
Home उत्तराखंड National Family Health Survey : नशे के सेवन में महिलाओं ने तोडा...

National Family Health Survey : नशे के सेवन में महिलाओं ने तोडा पुरुषों का रिकॉर्ड, बागेश्वर सबसे आगे

कुछ दिनों पहले जारी हुई नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट में उत्तराखंड को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आये हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में 4.6 फीसदी महिलाओं और 33.7 फीसदी पुरुषों ने तंबाकू सेवन की बात स्वीकारी है.. . जिससे यह बात साफ़ हो गई है कि उत्तराखंड में पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी नशे की आदी हो रही हैं…

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के खास तौर पर पहाड़ी जिलों में महिलाओं के द्वारा नशा करने की बात सामने आई है… इस सर्वे में तंबाकू और शराब का सेवन करने को लेकर कई चौंकाने वाले आंकड़े दिए गए हैं… नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में शराब का सेवन करने के मामले में पहाड़ी जनपद बेहद आगे हैं… यही नहीं तंबाकू खाने के मामले में उत्तराखंड की पहाड़ी जनपद की महिलाएं काफी आगे हैं.. . आंकड़ों के अनुसार राज्य में 0.3% महिलाएं और 25.5 फ़ीसदी पुरुषों ने शराब का सेवन करने को लेकर हामी भरी है।

उधर, तंबाकू सेवन के मामले में तो 4.6 फ़ीसदी महिलाओं ने और 33.7 फीसद पुरुषों ने ऐसा करने की बात स्वीकारी है.. .यह आंकड़े बताते हैं कि शराब का सेवन करने वालों से ज्यादा उत्तराखंड में तंबाकू का सेवन करने वाले लोग मौजूद हैं, और इसमें महिलाओं की संख्या भी काफी चौंकाने वाली है..

वहीँ, उत्तराखंड के सभी इलाकों में से बागेश्वर जिला महिलाओं के तंबाकू सेवन के मामले में सबसे ऊपर दिखाई देता है.. उधर, अल्मोड़ा जनपद में पुरुष तंबाकू सेवन करने में सबसे आगे हैं… रुद्रप्रयाग महिलाओं द्वारा तंबाकू सेवन के मामले में सबसे नीचे है तो देहरादून जनपद भी पुरुषों के तंबाकू सेवन के मामले में सबसे पीछे है. शराब पीने के लिहाज से भी पुरुषों में बागेश्वर जिला सबसे आगे है. महिलाओं में पौड़ी जनपद आगे है. खास बात यह है कि इस मामले में ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू सेवन और शराब पीने दोनों ही लिहाज से ज्यादा लोग हैं. इन क्षेत्रों में लोग नशे से ज्यादा प्रभावित हैं…

उत्तराखंड में तंबाकू और शराब का सेवन करने के आंकड़े (15साल से ऊपर)
जिला     –         तंबाकू सेवन      –              मदिरा सेवन
                महिलाएं    –    पुरुष    –             महिलाएं    –    पुरुष
अल्मोड़ा    –    5.5    –    44.3    –        –    0.1    –    31.8
बागेश्वर    –    7.7    –    43.7     –        –   0.5    –    39.5
चमोली    –     2.2    –    38.4    –        –    0.2    –    37.7
चंपावत    –     4.9    –    38.7    –        –    0.2    –    33.1
देहरादून    –    2.4    –    25.6    –        –    0.2    –    21.6
हरिद्वार    –    5.7    –    31.8    –        –    0.4    –    17.6
नैनीताल     –   5.2    –    34.8    –        –    0.4    –    29.5
पौड़ी गढ़वाल –  6.4    –    42.9    –        –    0.7    –    33.6
पिथौरागढ़    –  4.3    –    8.5      –        –    0.3    –    33.2
रुद्रप्रयाग    –   2.0    –    41.0     –        –    0.2    –    38.9
टिहरी गढ़वाल – 3.8    –   41.1    –        –    0.2    –    35.7
यूएस नगर    –  5.3    –   31.7    –        –    0.4    –    21.6
उत्तरकाशी    –  2.5    –   35.1    –        –    0.5    –    26.9

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

10 अक्टूबर से थम जाएंगे उत्तराखंड रोडवेज के पहिए, कल से होने वाली हड़ताल फिलहाल वापस हुई

विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी अब 10 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान राज्य में समस्त रोडवेज बसों का संचालन...

भारतीय वॉलीबॉल टीम की जीत पर क्यों ट्रोल हुये उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार

एशियन गेम्स में भारतीय वॉलीबॉल टीम के क्वाटर फाइनल में पहुंचने पर उत्तराखड के डीजीपी अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी थी और...

आ रही है कोरोना वायरस से भी भयावह महामारी, डब्ल्यूएचओ ने डिसीज एक्स का दिया नाम

कोरोना के महा प्रकोप से अभी दुनिया उबर ही पाई थी कि एक और महामारी दस्तक देने जा रही है। जी हां ये महामारी...

लंदन पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, आज और कल निवेशकों के साथ कई बैठकें और रोड शो

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये सीएम पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंच गये हैं। लंदन पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत...

अक्टूबर में उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, पुलिस साइंस कांग्रेस में करेंगे शिरकत

49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन उत्तराखंड पुलिस की ओर से वन अनुसंधान संस्थान में सात आठ अक्टूबर को किया जाएगा।...

निवेश के लिये सरकार की लंबी उड़ान, आज लंदन रवाना होंगे सीएम धामी

वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम...

एशियन गेम्स 2023, देश की झोली में आया पहला गोल्ड, 6 पदक के साथ भारत का शानदार आगाज

चाइना में एशियन गेम्स 2023 की शुरूआत हो गई है। और अब तक 6 पदक अपने नाम कर लिये हैं। पहले दिन भारत ने...

कोरोना ऑरियर्स का सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये हवन

समायोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे कोरोना वॉरियर्स ने आज देहरादून में सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिये हवन का आयोजन किया।...

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का मसला फिर उलझा, प्रवर समिति का बढ़ाया गया कार्यकाल

राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राजकीय सेवाओं में आरक्षण बिल पर गठित प्रवर समिति का कार्यकाल एक माह बढ़ा दिया गया है। समिति...

जब अचानक बदल गई फूड डिलीवरी बॉय किस्मत, 48 घंटे में वर्ल्ड कप की टीम में हो गया शामिल

किस्मत जब साथ दे दे तो इंसान फर्श से अर्श तक कब पहुंच जाए कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ चेन्नई में एक फूड...