Friday, April 19, 2024
film industry

बड़ा हादसा : मुंबई की 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग , 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : मुंबई के ताड़देव स्थित बहुमंजिला इमारत में शनिवार की सुबह भीषण आग लगी हैं। जानकारी के मुताबित हादसा सुबह 7 बजे हुआ जिसमे आग हादसे के कारण अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग का स्थर 4 यानि भीषण आग बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने रेस्क्यू ऑपेरशन चालू कर दिया। इस समय बिल्डिंग के पास 13 दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं। बिल्डिंग में से ज्यादातर लोग सुरक्षित बाहर निकाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बता दे कि घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भेजा जा रहा है। मोके पर 5 एम्बुलेंस भी मौजूद हैं। आग की जानकारी मिलने के बाद कई बड़े अधिकारियों समेत मुंबई की मेयर भी घटना स्थल पर पहुंची है। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।  इसके बाद मेयर किशोरी पेडनेकर हॉस्पिटल में भी घायलों का हालचाल जानने के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग से अधिकतर लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। दमकल कर्मचारियों के मुताबिक कुछ ही घंटो में इस बात का खुलसा हो जायेगा की आग आखिर लगी किस वजह से थी।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *