Wednesday, June 3, 2026
उत्तराखंड

दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 की मौत, रेस्क्यू जारी, बेसमेंट में फंसे हैं कई लोग

दिल्ली में पिछले दिनों आग लगने की घटनाएं बढ़ती दिख रही हैं। पॉश इलाका मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई। इससे न केवल रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई, बल्कि अभी तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई लोग बेसमेंट में भी फंसे हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
इससे पहले मुकुंदपुर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के बाद मकान ढह गया गया था। 2 जून को हुई इस घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर थी। इस तरह से सेवानिवृत्त IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मृत्यु घर में एसी ब्लास्ट से होने से हुई।
मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सुबह नाश्ते के समय रेस्टोरेंट हादसा हुआ है।

जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे लोग
रेस्टोरेंट बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली और पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए।
रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक थे। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही मैक्स अस्पताल है। वहां इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार इस गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रेस्टोरेंट में भी घटना के समय नाश्ता चल रहा था। 60 से अधिक लोग मौजूद थे। बेसमेंट में रेस्टोरेंट के अलावा कई कमरे भी हैं, जहां लोग मौजूद आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि हादसे में 12 से 14 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि लोगों की मौत का यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *