हरीश रावत को प्रशासन ने शहीदों की श्रद्धांजलि के लिए अकेले भी नहीं बैठने दिया
कांग्रेस के दिग्गज लीडर और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस महासचिव हरीश रावत को गलवान में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने मनाही कर दी है। कांग्रेस महासचिव हरदा ने शुक्रवार को शहीद स्थल या गांधी मूर्ति के नीचे बैठने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी जिसको प्रशासन ने मना कर दिया है। दरअसल इसके पीछे वजह बताई गयी है हरीश रावत का क्वारंटाइन पीरियड का खत्म न होना जो कि 28 जून को पूरी हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हांलाकि इस फैसले से अपनी नाराज़गी भी जताई है और कहा है कि सरकार उनके नागरिक अधिकार पर अतिक्रमण नहीं कर सकती है।

