कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अजय देवगन की आलोचना करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और न कभी होगी। हमारे देश की भाषा विविधता का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। प्रत्येक भाषा का अपना समृद्ध इतिहास होता है, जिस पर लोगों को गर्व होता है। मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है। आपको बता दें हाल ही में अजय देवगन ने किच्छा सुदीप के ट्वीट ‘हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही’ का जवाब अपने ट्वीट से दिया था, जिसमे उन्होंने लिखा था हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी, जन गण मन।