Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंड

Dehradun: बेखौफ बदमाशों ने दिन-दहाड़े स्कूल संचालक के घर की लूट, गहने और रुपये लेकर फरार

देहरादून में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक स्कूल संचालक के घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया।वारदात दोपहर करीब 12 बजे नेहरु कॉलोनी सी ब्लॉक की है।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर की महिलाओं को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाया और सोने के जेवर और करीब 12 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना दोपहर 12 बजे नेहरु कलोनी सी ब्लॉक में वीके अग्रवाल के घर की है। अग्रवाल एमडीडीए से रिटायर्ड इंजीनियर हैं। उनका बेटा संदीप कॉलोनी में स्थित सेंट एनी स्कूल चलाता है। वारदात के समय  संदीप की मां, पत्नी और बहन घर में मौजूद थे। करीब 12 बजे घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और युवक आए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू थे। घर के निचले हिस्से में अग्रवाल की पत्नी और बेटी थे। बदमाशों ने उन्हें डराकर गहने और कीमती सामान मांगा। दोनों महिलाओं ने जेवर और नगदी दे दी।

इसी बीच घर के ऊपरी हिस्सें में कमरे में मौजूद संदीप की पत्नी ने शोर सुनकर अपने पति को फोन किया। यह सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि वे स्कूटी से आए थे। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि चार बदमाश थे। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से  छानबीन शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *