Sunday, April 12, 2026
उत्तराखंड

देवरा यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा, नयागांव में किया यात्रा का स्वागत

देहरादून- सहसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा आज नयागांव में माता की देवरा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान आर्येन्द्र शर्मा ने देवरा यात्रा का स्वागत किया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

देवरा यात्रा में मौजूद तमाम श्रद्धालुओं से भी कांग्रेस प्रत्याशी आर्येन्द्र शर्मा ने भेंट की। मां चंडिका की देवरा यात्रा विभिन्न गांवों के भ्रमण के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

इसी क्रम में आज यात्रा नयागांव पहुंची। जहां मां ने भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। वहीं भक्तों ने भी मां का फूल व अक्षतों से स्वागत कर मनौती मांगी।

इस दौरान भक्तों के जयकारों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। गांव भ्रमण के पश्चात देवरा यात्रा अपने अगले पड़ाव को रवाना हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *