Monday, August 31, 2026
उत्तराखंड

रूद्रपुर दौरे पर रहे सीएम धामी, राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में की शिरकत

हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे किच्छा बाईपास स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे। यहां डेरा प्रमुख ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सत्संग और संगत को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राधा स्वामी मत मानवता की सेवा और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचे। यहां उन्होंने राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में शिरकत कर प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर डीपीएस रुद्रपुर के हेलीपैड पर उतरा। हेलीपैड पर विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सत्संग के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ देर बंद कमरे में विकास कार्यों पर चर्चा भी की। उन्होंने अधिकारियों को रुद्रपुर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *