Tuesday, April 30, 2024
राष्ट्रीय

होली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, घरेलू गैस सिलिंडर 50, कमर्शियल 350 रूपये महंगा

होली से ठीके पहले आम आदमी को करारा झटका लगा है। लिक्विड पेट्रोलियम गैस सिलिंडर महंगा हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि घरेनलू एलपीजी के कीमत 50 रूपये बढ़ी है। दिल्ली में अब ये 1103 रूपये में मिलेगा। गौरतलब है कि अभी सिलेंडर का दाम 1053 रूपये था। इसी तरह मुंबई में सिलेंडर 1052.50 रूपये के बजाए 1102.5रूपये में बिकेगा। वहीं कॉमर्शियल एलपीजी के दाम में एकमुश्त 350 रूपये बढ़ा दिए गए हैं।
आपको बता दें कि पिछले महीने गैस की कीमत में कोई बढ़ोतरी नही हुई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर हाल के महीनों में लगातार सस्ता हो रहा था। लेकिन 6 जुलाई 2022 के बाद से ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर थे। अब दो महीने के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक साथ 350 रूपये की बढ़ोतरी हो गई है।
क्या हैं गैस सिलेंडर की नई कीमतें
दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 1769 रूपये की जगह अब 2119.5 रूपये में मिलेगा। कोलकता में इसकी कीमत 1870 रूपये से बढ़कर अब 2221.5 रूपये हो गई है। मुंबई में गैस सिलेंडर 1721 रूपये से बढ़कर अब 2071.50 रूपये का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर अब 2268 रूपये में मिलेगा, पहले यह 1917 रूपये का था। देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1122 पहुंच गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *