Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडराष्ट्रीय

राज्यपाल के पद से इस्तीफा देंगे भगत सिंह कोश्यारी! पीएम को पत्र लिखकर जताई इच्छा

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं और इसी बाबत भगत सिंह कोश्यारी ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद को त्यागने की बात कही है। भगत सिंह कोश्यारी के इस पत्र से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भगत सिंह कोश्यारी को केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था। लेकिन बीते दिन महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया, जब भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के राज्यपाल पद को त्यागने की बात कह दी। हालांकि इससे पहले भी कोश्यारी पद छोड़ने की इच्छा जता चुके हैं। उन्होंने पत्र में कहा है कि वो राजनीति की अपनी समस्त जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। कोश्यारी के निकटवर्ती सूत्रों का दावा है कि अब किसी भी समय उनके त्यागपत्र की ख़बर आ सकती है। आपको ये भी बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कई बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन पर विपक्ष ने पक्षपाती होने का भी आरोप लगाया है। हाल में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद विपक्ष के साथ-साथ राज्य सरकार के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। यहीं से उनके राज्यपाल पद से हटने के कयास शुरू हुये थे। कोश्यारी के निकटवर्ती सूत्रों का दावा है कि वे शीघ्र ही पुनः सक्रिय राजनीति में दिखाई देंगे। अगर ऐसा होता है तो क्या उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *