पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज दूसरी शादी हो गई है। भगवंत मान की शादी हरियाणा के पिहोवा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से हुई है। बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। आपको बता दें कि दोपहर 12 बजे करीब दोनों शादी के बंधन में बंध गये। दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा की। शादी में सीमित मेहमानों को बुलाया गया था, शादी का कार्यक्रम सीएम आवास पर ही रखा गया था। भगवंत मान की शादी की तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के हाथ था। राघव चड्ढा खुद सारी तैयारियां कर रहे थे इस कार्यक्रम को बेहद गुप्त रखा गया था।