आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड में संगठन की नई कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आज अपनी नई टीम का एलान किया। जिसमें पार्टी ने चार प्रदेश उपाध्यक्ष, विधि, किसान, अल्पसंख्यक विंग के तीन अध्यक्ष, दो सह प्रभारी समेत तमाम जिलों के जिलाध्यक्षों की ताजपोशी की है।
उमा सिसोदिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, रजिया बेग प्रदेश उपाध्यक्ष, हिम्मत बिष्ट भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। प्रेम सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीप बाली ने कहा कि आप आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। विधानसभा चुनाव की असफलता से सीख लेते हुये पार्टी बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। दीपक बाली ने कहा कि कमजोर संगठन के चलते पार्टी चुनाव हारी थी लिहाजा अब संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।