Saturday, April 27, 2024
खेल समाचार

IPL 2021 : मुंबई इंडियन के बल्लेबाज ईशान किशन का विराट कोहली ने बढ़ाया हौसला, आखिर क्यों भावुक हुए ईशान किशन जानिए

आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद निराश ईशान किशन को हौसला देते हुए विराट कोहली का एक वीडियो जमकर वायरल हो  रहा है…ये वीडियो ट्विटर से पूरे सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जहां विराट कोहली किशन को हौसला देते नजर आ रहे है …. वीडियो देखने से साफ़ पता चल रहा है की ईशान किशन अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं कोहली ने ऐसे मुश्किल समय में ईशान को हिम्मत दी और उनके कंधे पर हाथ रखकर बात की…आईपीएल के दूसरे चरण में ईशान किशन संघर्ष कर रहे हैं, संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में ईशान किशन की फॉर्म कुछ ख़ास सुर्खिया नहीं बटोर पायी है ईशान ने यूएई में 3 मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 34 रन निकले हैं….

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 11 रन बनाए…. जबकि केकेआर के खिलाफ 14 रनों की पारी खेली… वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विरुद्ध वह 9 रन ही बना पाए….मुंबई इंडियंस अंकतालिका में सातवें स्थान पर खिसक चुकी है … इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 39वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था…. इस मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 54 रनों से शिकस्त दी…. आईपीएल के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है जबकि पूरी आईपीएल में कुल 6 बार हार मिली है…. 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की पूरी टीम 111 रनों पर ऑल आउट हो गई…मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया जिस कारण एक बार फिर मुंबई इंडियन निराश दिखी….इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन मुंबई और टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखता है…. क्योंकि दोनों बल्ल्बाजों को अगले महीने शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलना है….

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *