Monday, April 29, 2024
राज्य

मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ पुल से नीचे गिरी बस, 15 की मौत

मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 25  लोग घायल बताए जा रहे हैं। श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस दंसवा और डोंगरगांव के बीच बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस ओवरलोड थी और तेज रफ्तार से चल रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरु किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

विधायक से ग्रामीणों ने की शिकायत

मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि यहां से रोज बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती हैं।कईं बार जब उन्होंने बस वालों को टोका, तो वह दादागिरी करने लगते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *