Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडखेल जगत

Women’s IPL 2023: उत्तराखंड़ की बेटियां दिखाएँगी दम, गुजरात जाइंट्स ने लगाया दांव

IPL की तर्ज पर भारत में 4 मार्च से पहली बार महिला आईपीएल का आयोजन होने जा रहा है। महिला आईपीएल (WPL) का ऑक्शन सोमवार को मुंबई में खत्म हुआ। इस ऑक्शन में 160 से ज्यादा विदेशी औऱ 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 448 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से कुल 87 खिलाड़ियों पर ही बोली लगाई गई। इनमें उत्तराखंड की दो खिलाड़ी स्नेह राणा औऱ मानसी जोशी भी टूर्नामेंट में एक ही टीम में खेलती नज़र आएँगी। ऑक्शन में गुजरात जाइंट्स ने दोनों को 75 लाख औऱ 30 लाख रुपये में खरीदा।

स्नेह राणा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली हैं। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर के तौर पर खेलती हैं। वह राइट आर्म ऑफब्रेक शैली से गेंदबाजी करती हैं औऱ राइट हैंड बैटिंग करती हैं। राणा ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में वनडे औऱ टी20 में करियर की शुरुआत की थी। 2021 में स्नेह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया। वह हर मैच में टीम के लिए अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं। स्नेह राणा को 2023 की ICC T20 रैंकिंग में 6वाँ स्थान अपने नाम किया।

वहीं, मानसी जोशी उत्तरकाशी की रहने वाली हैं। जोशी ने नवंबर 2016 में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेला। इन्होंने डेब्यू मैच में 3 ओवर में 8 रन देकर एक विकेट लिया। उसके बाद थाइलैंड के खिलाफ खेलते हुए मानसी ने 8 रन देकर 2 विकेट लिए। इस मैच में इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। हिंदुस्तान टाइम्स ने इन्हें 26 मई 2017 एचटी यूथ फोरम में शीर्ष 30 में शामिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *