Sunday, April 28, 2024
खेल जगतखेल समाचारराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

ऋतुराज गायकवाड़ का कमाल, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

भारतीय क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ ने वो कर दिखाया है, जिसे कोई क्रिकेटर अब तक नहीं कर सका था। महाराष्ट्र के युवा ओपनर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वॉर्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में लगातार 7 छक्के उड़ा दिये। एक छक्का उन्होंने नो बॉल पर लगाया, जबकि ओवर से कुल 43 रन बने। इसके साथ ही उन्होंने मैच में दोहरा शतक भी पूरा किया। उन्होंने ये कारनामा शिवा सिंह के ओवर में किया, जो पारी का 49वां ओवर कर रहे थे। रूतुराज ने 159 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के उड़ाते हुए 220 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि उनकी टीम ने 50 ओवरों में 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवरों में 6 छक्के उड़ाए थे, जबकि उनसे पहले भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने डोमेस्टिक क्रिकेट में यह कारनामा किया था। अब गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाते हुए इतिहास रच दिया। डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *