Saturday, April 27, 2024
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, गोवा के 8 कांग्रेसी विधायकों ने छोड़ी पार्टी, विपक्ष को मिला तंज कसने का मौका

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यात्रा के ऐलान के बाद गोवा के 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है और सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गए है। 40 सदस्यी गोवा विधानसभा में देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है। गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक थे। वहीं अब सिर्फ तीन ही रह गए हैं। इन्हीं बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी को कांग्रेस पर तंज कसने का मौका मिल गया है। बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा, ‘राहुल गांधी को कांग्रेस को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। राहुल गांधी जब सड़क पर हैं तो कांग्रेस के 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। इससे पता चलता है कि वह पार्टी से कितने जुड़े हुए हैं। देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस के एक भी विधायक नहीं हैं।’ वहीं, आम आदी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, ‘ऑपरेशन लोटस पंजाब और दिल्ली में फेल हो गया, लेकिन गोवा में सफल रहा। ऐसा क्यों हुआ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अगर आप कांग्रेस के लिए वोट करते हैं तो आप भविष्य का भाजपा विधायक चुनते हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। RIP’ कांग्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *