Saturday, April 27, 2024
राष्ट्रीयस्पेशल

एमएस धोनी ने बदली इंस्टा DP, लगाया तिरंगा झंडा, लिखा- ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’

आजादी के अमृत महोत्सव के खास मौके पर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी इंस्टाग्राम में तिरंगें की तस्वीर लगा दी है। इस वर्ष भारत को 15 अगस्त में 75 वर्ष पुरे हो रहें हैं। इस ख़ास मौके पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भारत सरकार ने सभी देशवासियों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया के जरिये भी अपनी फोटो पर तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं। अब इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में प्रोफाइल फोटो में तिरंगे की तस्वीर लगाई है। वहीं इस तस्वीर पर एक ख़ास सन्देश भी लिखा है। इस तस्वीर में ऊपर में संस्कृत में लिखा है- धन्य: अस्मि भारतत्वेन। इसके नीचे इस वाक्त का अर्थ लिखा है- भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं।

 

 

 

 

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया में बहुत कम एक्टिव रहते है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लंबे समय से कोई भी पोस्ट नहीं की है। ऐसे में जब भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के ख़ास मौके पर इस अभियान को चलाने की अपील की तो माही ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। केवल हिस्सा ही नहीं लिया बल्कि उन्होंने एक देशप्रेम से जुड़ा हुआ संदेश भी लोगो को दिया है। महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। माही के फैन्स उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *