Monday, April 29, 2024
देहरादूनभाजपाराजनीतिराज्य

कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से बिशन सिंह चुफाल नाराज, कोश्यारी की अदावत का किया जिक्र

देहरादून- पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को इस बार धामी कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई। पिछली सरकार में अंतिम छह माह के लिये उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई थी। इस लिहाज से चुफाल इस बार भी कैबिनेट में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन ऐन वक्त पर उनका पत्ता काट दिया गया। चुफाल के साथ गदरपुर से विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और कालाढूंगी से विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई। इससे आहत होकर बिशन सिंह चुफाल ने अपनी नाराजगी सामने रखी है। मीडिया को दिये एक बयान में उन्होंने पूर्व सीएम व वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल का भगत सिंह कोश्यारी का जिक्र किया है। चुफाल ने कहा कि 1996 से उनके और कोश्यारी के संबंधों में खटास आई है। शायद इसी का नतीजा है कि उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि कोश्यारी सीएम पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरू हैं और ऐसा माना जाता है कि आज भी कोश्यारी का उत्तराखण्ड की सरकार और राजनीति में पूरा दखल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *