Monday, April 29, 2024
देहरादूनराज्य

उत्तराखंड में आज और कल होली का रहेगा सार्वजनिक अवकाश,बैंक और कोषागार रहेंगे खुले

उत्तराखंड में इस बार होली का दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। यह अवकाश गुरुवार 17 और शुक्रवार 18 मार्च को होगा। वहीं, प्रदेश के कुमाऊं मंडल में शनिवार को होली मनाई जा रही है। ऐसे में कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए वहां 19 मार्च को भी अवकाश की घोषणा की है। यद्यपि, इस दिन वहां बैंक व कोषागार खुले रहेंगे। प्रदेश में हर साल होली का एक ही दिन का अवकाश होता रहा है। छोटी होली के दिन निर्बंधित अवकाश होता था और बड़ी होली को सार्वजनिक अवकाश रखा जाता था। इस बार शासन ने छोटी होली, यानी 17 मार्च और और बड़ी होली यानी 18 मार्च, दोनों ही दिन सार्वजनिक अवकाश रखने का आदेश दिया है। वहीं, प्रदेश में कुमाऊ मंडल में 19 मार्च को होली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए वहां 19 मार्च को भी अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *