Tuesday, April 23, 2024
बिहार

बिहार के बेगूसराय में भीषण आग की वजह से 200 घर जलकर राख

बिहार के बेगूसराय में आग लगने से करीब 200 घर जलकर राख हो गए। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव की है, जहां देर रात आगजनी की वजह से घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन, नकदी, गहना सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।  घटना रविवार रात 11 बजे की है, जब आग एक झोपड़ी में तेज लपटों के साथ शुरु हुई और देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई।

आग लगते ही उस जगह भगदड़ जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने घरों से निकलकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरों से सामान निकालने तक का भी मौका नहीं मिला। इस आगजनी में अधिकतर झोपड़ियां और खपरैल के मकान जलकर राख हो गए। सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि लोगों की पूरी कोशिश बेकार हो गई। सूचना के करीब 1 घंटे बाद दमकल की लगभग आधा दर्जन गाडियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि लोगों ने घरों से निकलकर अपनी जान बचाई।

सूचना पर मटिहानी पुलिस के साथ स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। फिलहाल प्रशासन द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है तांकि सरकारी प्रावधान के तहत लोगों को मुआवजा दिया जा सके।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *