Friday, April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय

जेलेंस्की का दावा, रूसी सेना ने किया यूक्रेनी मेयर का अपहरण

यूक्रेन-रूस युद्ध का आज 17वां दिन है। रूस बिना रुके यूक्रेन पर हमला कर रहा है लकिन यूक्रेन भी झुकने का नाम नहीं ले रहा है। हमले के कारण रूस पर काफी देशों ने प्रतिबन्ध लगा दिया है, इसके बाद भी रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाना कम नहीं कर रहें हैं। इस बीच खबर आई है कि यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव को रूसी सेना द्वारा अगवा कर लिया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने का ऐसा दावा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन के मेयर फेडोरोव ने रूसी सेना की मदद करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद रुसी सेना ने उन्हें अगवा कर लिया है। इस घटना के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सभी लोकतांत्रिक देशों में 100 फीसदी लोग इसके बारे में जानेंगे और फिर इसका विरोध करेंगे। आपको बता दें कि मारियूपोल शहर के मेयर ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में सिर्फ शहर में ही हजारों नागरिकों की जान गई है। उन्होंने दावा किया कि मारियूपोल में 12 दिनों तक नाकेबंदी और गोलाबारी के दौरान 1, 582 नागरिक मारे गए हैं। जिसके बाद अब 41 देशों ने इंटरनेशनल कोर्ट में रूस का विरोध करने का फैसला लिया है। बता दें कि जापान और उत्तर मैसेडोनिया रूस के सैन्य आक्रमण के कारण अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में रूस के खिलाफ यूक्रेन के मुकदमे में शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *