Thursday, April 25, 2024
खेल जगत

युजवेंद्र चहल होंगें राजिस्थान रॉयल के कप्तान! पढ़िए पूरी खबर

आईपीएल का 2022 का मुकाबला जल्द ही शुरू होने वाला है ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच राजिस्थान रॉयल टीम से एक चौकाने वाली खबर सामने आयी है। राजस्थान रॉयल्स ट्विटर अकाउंट ने आईपीएल 2022 के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा की, जिसमें उनके नए कप्तान युजवेंद्र चहल को बताया गया।

इस ट्वीट ने क्रिकेट फैंस को काफी चौंका दिया। वहीं राजिस्थान रॉयल्स के ट्वीटर पर कुछ और ट्वीट भी ऐसे नजर आये जो काफी अजीबो गरीब थे। जिसके बाद आरआर के अकाउंट को हैक बता दिया गया। वहीं, इस ट्वीट के साथ एक और संबंध जुड़ा था, जो कि युजवेंद्र चहल का ट्वीट था। उन्होंने लिखा था- हाहाहाहा अब आएगा मजा। जेक लश मैक्रम पासवर्ड के लिए शुक्रिया। हालांकि, कुछ संका के बाद, यह पता चला कि राजस्थान रॉयल्स ट्विटर अकाउंट का खाता युजवेंद्र चहल के हाथों में था, जिन्होंने खुद को कप्तान घोषित किया। दरअसल यह मामला थोड़ा पुराना है। राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें वह अपनी पत्नी धनश्री वर्मा के साथ एंट्री कर रहे थे। इसी ट्वीट पर युजवेंद्र चहल ने रिप्लाई किया था कि वह इस अकाउंट को हैक कर लेंगे। इसी के बाद ये घटना घटी है। इस मजाक के बाद अब आपको बता दें कि संजू सैमसन ही राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *