Tuesday, March 18, 2025
उत्तराखंड

यूथ कांग्रेस ने निकाली राज्य सरकार की शव यात्रा, कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

महिला अपराध, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज कांग्रेस ने देहरादून में राज्य सरकार की शव यात्रा निकाली। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में शव यात्रा की तैयारी करते दिखाई दिये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के बजाए बीजेपी के आरोपी नेताओं को बचाने का काम किया है। साथ ही कानून व्यवस्था भी राज्य की चरमरा गई है, लिहाजा हमें लगता है कि सरकार मर चुकी है लिहाजा हम राज्य सरकार की शव यात्रा निकाल रहे हैं।
इधर जैसे ही यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शव यात्रा लेकर कांग्रेस भवन से बाहर निकले पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबर्दस्त छीना-छपटी हुई। पुलिस ने अर्थी को छीन लिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस परेड ग्राउंड के पास हिरासत में लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *