Thursday, April 25, 2024
उत्तरकाशीउत्तराखंडराज्य

यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा के पास बाधित, रोकी गई वाहनों आवाजाही, अनियंत्रित सड़क चौड़ीकरण से बढ़ा खतरा

यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित सड़क चौड़ीकरण ने भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है । जिसके चलते चारधाम यात्रा में खलल पड़ता तय माना जा रहा है। चारधाम यात्रा रूट पर किसाला खनेडा गांव की तलहटी पर डेंजर जोन विकसित होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके चलते यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही रोक दी गयी है। अनियंत्रित पहाड़ कटान से बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए 2 अप्रैल से 12 अप्रैल तक यमुनोत्री हाईवे की तरफ आवाजाही बंद कर दी गयी है।
बता दें कि पैलगाव से पालिगाड़ तक ऑलवेदर परियोजना के अंतर्गत सड़क चौडीकरण का काम चल रहा था। अनियंत्रित पहाड़ कटान से हवाई के ऊपरी हिस्से में चट्टान खिसकने से खतरा बढ़ गया है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भी सड़क चौड़ीकरण के कार्यों पर हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई थी। अब क्षेत्र के लोंगों के साथ साथ यात्रियों को भी परेशानी झेलनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *