विश्व रक्तदान दिवस आज, जानिए इस दिन का महत्व और इस वर्ष की थीम
14 जून का दिन पूरे विश्व में विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व रक्तदाता दिवस के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने इस दिन को रक्तदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। साल 2004 में इस दिन की स्थापना इसलिए की गई थी, जिससे लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। बता दें कि 14 जून को नोबल प्राइस विजेता और साइंटिस्ट कार्ल लैंडस्टेनर के जन्मदिवस है। जिसे आज विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।कार्ल लैंडस्टेनर ने ही इंसानों में अलग अलग ब्लड यानि कि ब्लड A, B,O ग्रुप सिस्टम की खोज की थी। इससे पहले सभी ग्रुप के ब्लड को एक ही समझा जाता था। इनकी खोज से पहले यह ब्लड ट्रांसफ्यूजन बिना ग्रुप की जानकारी के किया जाता था। जब कार्ल लैंडस्टेनर ने इसकी खोज की तो उन्हें सन 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ऐसे में हर साल विश्व रक्तदान दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस साल भी विश्व रक्तदान दिवस के लिए एक थीम रखी गयी है। इस साल Donating blood is an act of solidarity. Join the effort and save lives” यानी रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है, ऐसे में प्रयास का हिस्सा बनें और जीवन बचाएं,” रखी गयी हैं।