Saturday, April 20, 2024
उत्तराखंड

आरक्षण पर महिलाओं का हल्ला बोल, देहरादून में महिलाओं की महा रैली, सचिवाल कूच

सरकारी नौकरी में उत्तराखंड की महिलाओं को दिये जाने वाले 30 फीसदी के आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक लगने के बाद राज्य की महिलाएं खासी नाराज हैं। महिलाएं आरक्षण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इस क्रम में आज देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड की महिलाओं ने एक महा रैली का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक कूच भी किया। आरक्षण की मांग को लेकर महिलाएं अपनी-अपनी सांस्कृतिक पहचान के तौर पर अपने पारंपरिक परिधानों में परेड ग्राउंड पहुंची। पारंपरिक परिधानों में पहुंची महिलाओं ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान देहरादून, टीहरी, रूद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा समेत दूसरे जिलों से महिला यहां पहुंची। महिलाओं की मांग हैं कि सरकार जल्द से जल्द आरक्षण को लेकर अध्यादेश लाये और उत्तराखंड महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण दे। आपको बता दें नैनीताल हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में राज्य की महिलाओं को दिये जाने वाले 30 फीसदी के आरक्षण पर रोक लगा थी। जो राज्य की महिलाओं के लिये बड़ा झटका था। इसके बाद राज्य सरकार भी बैकफुट में हैं क्योंकि महिलाएं सरकार पर कोर्ट में आरक्षण के मसले पर लचर पैरवी का आरोप लगा रही हैं। बताया ये भी जा रहा है कि सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के लिये अध्यादेश तैयार कर रही ही है। राज्यपाल की अनुमति के बाद आगामी सत्र में इस अध्यादेश को सदन में पेश कर कानूनी अमलीजामा पहनाया जाएगा। लेकिन महिलाएं चाहती हैं कि सरकार जल्द से जल्द अध्यादेश लाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *